इस लेख की शुरुआत इस सवाल से करते हैंhealthy food in hindiक्या है, इस लेख में आपको पूरी जानकारी मिलेगी,healthy food कौन-कौन सा सब्जी, अनाज, फल, होता है
विषय सूची
- स्वस्थ आहार क्या है what is healthy food
- स्वस्थ आहार के फायदे-Benefits of healthy 🥦🍎🥗🍌
- स्वस्थ आहार के फल
- स्वस्थ आहार में कोन कोन सा फल ,सब्जी,अनाज आता है?
- स्वस्थ आहार का नमूना चार्ट
- स्वस्थ आहार में क्या-क्या पाया जाता है
- कार्बोहाइड्रेट क्या होता है
- प्रोटीन क्या होता है
- वसा क्या होता है
- स्वस्थ आहार क्या है
स्वस्थ आहार क्या है? what is healthy food
स्वस्थ आहार का मतलब ऐैसा खाद्य पदार्थ जिसको खाने से शरीर स्वस्थ रहता है, इसमें पोषक तत्वों,जैसे की प्रोटीन,फाइबर,विटामिन, कार्बोहाइड्रेट और खनिज होते हैं|
स्वस्थ आहार वह आहार है जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है| स्वस्थ आहार में अन्य कई महत्वपूर्ण उपयोगी तत्व भी होते हैं
जैसे कि फाइबर जो अच्छी पाचन की समस्याओं को भी दूर करती है| मनुष्य के लिए एक स्वस्थ आहार योग्य मात्रा में फल, सब्जीयांँ,अनाज, दाल और दूध उत्पादों को शामिल करता है|
यह खाद्य पदार्थ नियमित रूप से स्वस्थ आहार में आता है, और इसके साथ जो अन्य पदार्थ आता है स्वस्थ आहार के लिए उसकी मात्रा कम करनी चाहिए जैसे कि तेल, चीनी इन सभी पदार्थों की मात्रा को स्वस्थ रहने के लिए काम करना चाहिए|
स्वस्थ आहार के लाभों में मधुमेह, हृदय रोग ओबेसिटी, और कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है स्वस्थ आहार न केवल हमारे शरीर को स्वास्थ्य प्रदान करता है
बल्कि मनुष्य के शरीर में मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधरता है और ऐसी चीजों का सेवन करने से हमारा मन भी शांत और स्थिर रहता है, अर्थात स्वस्थ आहार हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक है इसलिए हमारे जीवन में स्वस्थ आहार को शामिल करना बहुत महत्वपूर्ण है
2.स्वस्थ आहार के फायदे-Benefits
स्वस्थ आहार के अनेक फायदे हैं| यह हमारे शरीर में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधरता है एवं अन्य बीमारियों से बचाव करता है| स्वस्थ आहार के अन्य लाभों में निम्नलिखित शामिल है
बेहतर पोषण: स्वस्थ आहार में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो हमारे शरीर में शारीरिक ऊर्जा प्रदान करते हैं और शारीरिक विकास एवं अन्य क्षमता को बढ़ाते हैं
वजन नियंत्रण: स्वस्थ आहार खाने से शरीर में वजन नियंत्रण और अन्य बीमारी एवं ओबेसिटी का खतरा कम होता है
हृदय स्वास्थ्य: स्वस्थ आहार में शामिल अदरक, लहसुन ओमेगा-3 वसा युक्त खाद्य पदार्थ शरीर में हृदय स्वास्थ्य को सुधारते हैं और हृदय में अन्य रोग के जोखिम को काम करते हैं|
ऊर्जा और दिमागी क्षमता: स्वस्थ आहार से ऊर्जा स्तर बढ़ता रहता है और दिमागी क्षमता में सुधार होती है
बीमारियों का जोखिम कम होना: स्वस्थ आहार शरीर में बीमारियों को काम करता है जैसे की, डायबिटीज, कैंसर,अस्थमा और अन्य बीमारी आदि/
पाचन तंत्र मे सुधार: फाइबर और प्रोबायोटिक्स जैसे तत्व स्वस्थ आहार में होते हैं जो शरीर में पाचन को सुधारते हैं और कब्ज, गैस एवं अन्य पाचन से संबंधित मनुष्य के शरीर में समस्याओं को दूर करते हैं|
इन फायदों के साथ स्वस्थ आहार को हम अपने जीवन में जीवन के गुणवत्ता को सुधार सकते हैं, जिससे शरीर स्वस्थ रहेगा और लंबी उम्र जीवन का आनंद उठा सकते हैं
3 स्वस्थ आहार के फल
फल और जामुन लोकप्रिय स्वास्थ्य खाद्य पदार्थ हैं।
यह मीठे, पौष्टिक और आपके स्वस्थ आहार में शामिल करने में आसान होते हैं क्योंकि इन्हें बहुत कम या किसी तैयारी की आवश्यकता नहीं होती है।
1. सेब
सेब में फाइबर, विटामिन सी, और कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यदि आपको भोजन के बीच में भूख लगती है तो वे बहुत तृप्त करने वाले होते हैं और उत्तम नाश्ता बनाते हैं।
2. एवोकैडो
एवोकाडो अधिकांश अन्य फलों से अलग है क्योंकि इनमें बहुत अधिक मात्रा में स्वस्थ वसा होती है। वे न केवल मलाईदार और स्वादिष्ट होते हैं बल्कि फाइबर, पोटेशियम और विटामिन सी, से भी भरपूर होते हैं। सलाद ड्रेसिंग के रूप में एवोकैडो के स्थान पर मेयोनेज़ डालें, या इसे नाश्ते के लिए टोस्ट पर फैलाएं।
3. केले
केले पोटैशियम का अच्छा स्रोत हैं। इनमें विटामिन बी6 और फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है एवं कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन,और मिनरल्स भी होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं|
4. ब्लूबेरी
ब्लूबेरी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं एवं ब्लूबेरी में, विटामिन सी, फाइबर और खनिज होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं
5. संतरे
संतरे अपनी विटामिन सी सामग्री के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा, इनमें फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा अधिक होती है।
6. स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी अत्यधिक पौष्टिक होती है और कार्ब्स और कैलोरी दोनों में कम होती है।
वे विटामिन सी, फाइबर और मैंगनीज प्रदान करते हैं और एक स्वादिष्ट मिठाई बनाते हैं।
अन्य स्वास्थ्यप्रद फल
अन्य स्वस्थ फलों और जामुनों में चेरी, अंगूर, अंगूर, कीवी, नींबू, आम, खरबूजे, जैतून, आड़ू, नाशपाती, अनानास, प्लम और रसभरी शामिल हैं।
4.स्वस्थ आहार में कोन कोन सा फल ,सब्जी,अनाज आता है?
स्वस्थ आहार में अनेक प्रकाके के फल और सब्जी, अनाज शामिल होते हैं जो हमारे शरीर में शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य को सुधारते हैं
यह खाद्य पदार्थ आहार सामग्रियां हमें प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट विटामिन कैल्शियम और मिनरल्स प्रदान करती है और हमारे पाचन तंत्र को सामान्य नियंत्रण में रखती है| इनमें से निम्नलिखित स्वस्थ आहार फल सब्जी अनाज का उदाहरण है:
फल : फलों में आम, संतरा, सेव, केला, अंगूर, स्ट्रॉबेरी पपीता, अनार, नाशपाती, अमरूद, किवी, नारियल, चेरी, लीची, नींबू, तरबूज, खरबूजा, अंजीर, जामुन, आदि
स्वस्थ आहार में शामिल होते हैं| इस प्रकार के फलों में विटामिन मिनरल्स और फाइबर पाया जाता है, जो सेहत के लिए लाभकारी होता है|
सब्जियां: स्वस्थ आहार में अनेक प्रकार की सब्जियां शामिल होती है जैसे की, प्याज, गोभी, टमाटर, मिर्ची, गाजर, बैंगन, शिमला, कद्दू, ककड़ी, पलक, मूली, लौकी, खीरा, लहसुन, आदि
इन सभी सब्जियों में विटामिन और फाइबर का अच्छा स्रोत होता है और शरीर में पाचन तंत्र को सुधरता है
अनाज: अनाजों का भी स्वस्थ आहार में बहुत महत्वपूर्ण होता है इसका भी महत्व बहुत बड़ा होता है जैसे की, गेहूं, चावल, बाजरा, मक्का, जौ,राजमा, चना, ओट्स, राहड़, मसुर, दाल, आदि
इन सब अनाजों में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और विटामिन से भरपूर होता है और शरीर में ऊर्जा के स्रोतों के रूप में कार्य करता है
निर्देशक:
स्वस्थ आहार में यह फल, सब्जी और अनाज अपने दैनिक जीवन में शामिल करने से और नियमित रूप से इस प्रकार का भोजन करने से सेहत को अधिक लाभ पहुंचता है और आपको ऊर्जावान और सक्रिय बनता है,
इसलिए इन सब चीजों को अपने आहार में नियमित रूप से शामिल करना बहुत ही आवश्यक है ताकि आपका शरीर स्वस्थ रहे और आप अच्छी सेहत का आनंद ले सके
स्वस्थ आहार का नमूना :-
5.स्वस्थ आहार में क्या-क्या पाया जाता है
प्रोटीन: दाल, पनीर, मछली, अंडा, मांस, नट्स, और, बीन्स, आदि