सबसे ज्यादा प्रोटीन किस फल में होता है? | टॉप हाई-प्रोटीन फलों की सूची

अमरूद, कटहल, कीवी, ब्लैकबेरी और केले जैसे प्रोटीन युक्त फलों को दर्शाती हुई इन्फोग्राफिक इमेज

हमारे शरीर के लिए प्रोटीन एक आवश्यक पोषक तत्व है जो कोशिकाओं, मांसपेशिया और शरीर के ऊतकों को बनाने तथा स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। जब भी खाने के लिए प्रोटीन की बात आती है तो अक्सर दाल, सोयाबीन, दूध, पनीर, अंडे और मांस जैसे खाद्य पदार्थों का नाम लिया जाता है। लेकिन और भी कई चीज है जिसमें प्रोटीन की मात्रा कम होती है लेकिन शरीर के लिए अच्छी होती है, और शरीर को स्वस्थ बनाए रखना में मदद करता है।

आईए जानते हैं सबसे ज्यादा प्रोटीन किस फल में होता है? और फलों में कौन कौन से मिनरल्स पाए जाते हैं, यह जानना उन लोगों के लिए जरूरी है जो अपनी डाइट को अधिक पौष्टिक और संतुलित बनाना चाहते हैं। इस लेख में हम निचे जानेंगे प्रोटीन से भरपूर फलों, उसमें प्रोटीन की मात्रा और उन्हें डाइट में शामिल करने के आसान तरीकों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

सबसे ज्यादा प्रोटीन किस फल में होता है? 

अगर आप फलों के बारे में जानना चाहते हैं कि सबसे ज्यादा प्रोटीन किस फल में होता है, तो इस सवाल का जवाब केवल एक फल के नाम से देना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि हर फलों में प्रोटीन की मात्रा अलग-अलग हो सकती है और इसकी मात्रा कच्चे या पके फल तथा खाने वाला हिस्से के आधार पर बदल सकती है। 

फलों मैं प्रोटीन की मात्रा अधिकतम काम पाई जाती है। कुछ ऐसे फल है जो निम्नलिखित फलों की तुलना में थोड़ा अधिक प्रोटीन होते हैं जैसे: नारियल, कटहल, अमरूद, ब्लैकबेरी, खजूर, इन सब में थोड़ा अधिक होता है लेकिन यह आपके शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए लाभदायक होता है और आपके दैनिक प्रोटीन के लिए भी लाभदायक होती है।

सबसे ज्यादा प्रोटीन वाले फल 

सबसे ज्यादा प्रोटीन वाले फल – नारियल, कटहल, अमरूद, खजूर और ब्लैकबेरी में प्रोटीन की मात्रा

नीचे कुछ ऐसे फलों के उदाहरण दिए गए हैं जिनमें सामान्य फलों की तुलना में थोड़ा अधिक प्रोटीन पाया जाता है। वास्तविक मात्रा किस्म, पकने की अवस्था और स्रोत के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है।

फल का नाम प्रोटीन
(प्रति 100 ग्राम)
प्रमुख पोषक तत्व
नारियल 3.3 ग्राम फाइबर, मैंगनीज, कॉपर, वसा
अमरूद 2.6 ग्राम विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम, फोलेट
खजूर 1.8 ग्राम फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन
कटहल 1.7 ग्राम विटामिन C, पोटैशियम, फाइबर, विटामिन B6
ब्लैकबेरी 1.4 ग्राम विटामिन C, विटामिन K, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट

नारियल 

नारियल में अन्य फलों की तुलना में सबसे अधिक प्रोटीन होता है। यह ज़्यादातर गर्मी के दिनों में खाया जाता है, नारियल मिठे, ठंडा होने के साथ साथ एक पोष्टिक फल भी है। इसमें पोषक तत्व भी मौजूद होते है जैसे, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन्स, कैलोरी साथ में मैंगनीज, कॉपर और आयरन जैसे खनिज भी मिलते हैं। 100 ग्राम नारियल के गूदे में लगभग 3 ग्राम प्रोटीन, 33 ग्राम वसा, 15 कार्बोहाइड्रेट, 9 ग्राम फाइबर, कैलोरी लगभग 350 ग्राम पाए जाते हैं।

नारियल खाने के फायदे 

इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं जिससे शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं। इसमें अच्छी मात्रा में वसा और कैलोरी होती है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। फाइबर होने कारण पाचनतंत्र को स्वस्थ रखता है, इसमें मैंगनीज और कॉपर जैसे खनिज मिलते हैं जिससे पोषक तत्वों की पूर्ति करने में मदद मिलती है इसलिए नारियल पानी और गूदे को खाने से शरीर को लाभ होता है।

अमरूद

अमरुद एक ऐसा फल है जो अन्य फलों की तुलना में ज्यादा प्रोटीन देता है। अमरूद को प्रोटीन की दृष्टि से बेहतर फलों में गिना जाता है। लगभग (100 ग्राम) अमरूद में करीब (2.5 ग्राम) प्रोटीन मिल सकता है। इसके अलावा इसमें फाइबर (5.6 ग्राम) कार्बोहाइड्रेट 14 ग्राम, और विटामिन C (228 मिलीग्राम), और भी चीज अच्छी मात्रा में पाया जाता है। 

अमरूद आमतौर पर सीधे फल के रूप में खाया जा सकता है। इसे आप सलाद या नास्ते के रूप में भी शामिल किया जा सकता है। इसमें फाइबर भी मौजूद जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है। हालांकि,अमरूद खाने से फायदे मिल सकते हैं लेकिन केवल अमरूद खाने से हमारे शरीर की दैनिक प्रोटीन की जरूरत पूरी नहीं होगी। इसलिए शरीर के लिए दाल, दूध, दही, पनीर, अंडे या अन्य प्रोटीन स्रोतों को भी संतुलित मात्रा में शामिल करना जरूरी है।

अमरूद खाने के फायदे 

अमरूद भी लगभग हर जगह पाया जाता है। यह इम्यूनिटी बेहतर बनाएं रखता है क्योंकि इसमें विटामिन C मौजूद होते हैं। अमरूद में फाइबर मिलते हैं जो पाचन क्रिया को सही रखता, इसमें पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, इस वजह से हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, त्वचा के लिए लाभकारी, अमरूद में विटामिन A और अन्य कैरोटेनॉइड भी मिलता है जिससे आंखों के स्वास्थ्य में योगदान देने का काम करता है।

 एवोकाडो

एवोकाडो यह एक हरे रंग का फल होता है, एवोकाडो भी एक पौष्टिक फल है जिसमें प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर, विटामिन्स, पोटेशियम, और वसा भी पाई जाती है। लगभग 100 ग्राम एवोकाडो में करीब 2 ग्राम प्रोटीन मिल जाते है। एवोकाडो को काट कर सलाद में भी शामिल किया जाता है, टोस्ट पर गूदा लगाकर खाया जाता है, इसे आप सैंडविच और रैप में भी शामिल कर सकते हैं। एवोकाडो को खाने कई फायदे होते हैं जैसे हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा, पाचन में मदद करता है, त्वचा के लिए उपयोगी पोषक तत्व देता है 

खजूर 

खजूर एक प्राकृतिक और पौष्टिक फल है यह आम तौर पर दो तरह का होता है एक सुख और एक ताजा पाया जाता है। इसमें भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने और स्वस्थ रखने में लाभदायक होता है जैसे फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन B6 और प्राकृतिक सरकार भी पाए जाते हैं। इसलिए खजूर खाने से ऊर्जा को बढ़ाता है, पाचनतंत्र को सही रखता है, हड्डियों के सेहत के लिए उपयोगी, एंटीऑक्सीडेंट प्रधान करता है।

कटहल

कटहल एक प्राकृतिक और बड़े वजनदार अनोखा फल है, पकने के बाद इसके अंदर पीले रंग के मीठी हिस्सा को फल के रूप में खाया जाता है और कच्चे कटहल को सब्जी भी बनाया जाता है और कटहल के बीज भी पौष्टिक होते हैं। लगभग 100 ग्राम कटहल में करीब 1.7–2 ग्राम प्रोटीन हो सकता है। कटहल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई पोषक तत्व भी प्रदान करता है जैसे कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन्स, पोटैशियम और भी अन्य पोषक तत्व होते हैं। कटहल खाने के फायदे, आंखों को स्वस्थ रखने के लिए फायदे, पाचन के लिए अच्छा होता है। 

ब्लैकबेरी

ब्लैकबेरी एक छोटे, गहरे बैंगनी रंग का स्वादिष्ट फल है होता है इसे आप अच्छी तरह धोकर सीधे फल की तरह खा सकते हैं। ब्लैकबेरी में लगभग 1.4 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम में पाया जा सकता है। इसके साथ इसमें फाइबर, विटामिन C, विटामिन K और अन्य एंटीऑक्सीडेंट यौगिक भी पाए जाते हैं। ब्लैकबेरी खाने के फायदे, पाचनतंत्र को स्वस्थ रखत, इम्यूनिटी को सपोर्ट करती है, त्वचा के लिए उपयोगी पोषक तत्व, हड्डियों के लिए बेहतर होता है। तो इसी तरह से ब्लैकबेरी खाने से कई फायदे मिल सकते हैं।

केला

केला भारत में आसानी से मिलने वाले लोकप्रिय फलों में से एक है। केला खाने के अनेक बेहतरीन फायदे हैं, क्योंकि यह एक पौष्टिक एवं स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सस्ता भी है।लगभग 100 ग्राम केले में करीब 1.1 ग्राम प्रोटीन होता है। केला विशेष रूप से कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन्स और पोटैशियम का अच्छा स्रोत है।

केला खाने से शरीर में ऊर्जा मिलती है, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है, हृदय स्वास्थ के लिए लाभदायक, मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए फायदेमंद, वजन बढ़ाने में सहायक, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद, त्वचा को बेहतर रखने के लिए अच्छा है इसीलिए व्यायाम करने वाले लोग इसे वर्कआउट से पहले या बाद में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए "केला खाने के फायदे" पढ़ सकते हैं।

कीवी

फलों की बात करें तो कीवी में भी अन्य फलों की तुलना में थोड़ा अधिक प्रोटीन मिलते है। कीवी में लगभग 1.1 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम पाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें कुछ पोषक तत्व भी मिलते हैं जैसे विटामिन C, पोटैशियम, फाइबर और अन्य पोषक तत्व के लिए भी जाना जाता है। कीवी को फ्रूट सलाद या केक में कीवी फ्लेवर के रूप में डाला जाता है इसको खाने से इम्यूनिटी को सपोर्ट करने में भी सहायक होता है, कब्ज से राहत, त्वचा के लिए बेहतर, हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी इन सभी फायदे कीवी खाने से शरीर को मिलती है।

क्या केवल फलों से शरीर के लिए आवश्यक प्रोटीन पूरी हो सकती है?

क्या केवल फलों से शरीर के लिए आवश्यक प्रोटीन पूरी हो सकती है? फलों और प्रोटीन के अन्य स्रोतों की जानकारी

आमतौर पर नहीं। फलों में प्रोटीन की मात्रा उतनी नहीं पाई जाती है जो शरीर की आवश्यक प्रोटीन पूरी हो जाए, फलों में प्रोटीन कम होती है लेकिन बहुत से पोषक तत्व मिल सकते हैं जो शरीर के लिए लाभदायक होता है अगर आपको ज्यादा प्रोटीन चाहिए और आप जानना चाहते हैं कि सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होती है? तो इसे भी पढ़ सकते हैं।

अगर आपका लक्ष्य मांसपेशियों को मजबूत बनाना, शरीर की मरम्मत करना, हड्डियों को मजबूत बनाना तो आपको ज्यादा प्रोटीन की आवश्यकता होगी, इसके लिए आप सोयाबीन, चिकन ब्रेस्ट, मछली, मटन, अंडा, पनीर इस तरह का अधिक प्रोटीन वाले आहार का सेवन कर सकते हैं। 

शरीर के मांसपेशियों‌ एवं हड्डियों को मजबूत बनाने या स्वस्थ और फिट रखने के व्यायाम (Exercise) करना भी आवश्यक होता है। इससे शरीर स्वस्थ और सक्रिय रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है अगर आप व्यायाम (Exercise) के बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो फिटनेस एक्सरसाइज क्या है? इसे भी पढ़ सकते हैं 

उदाहरण के लिए, 100 ग्राम अमरूद से लगभग 2.5 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है, जबकि इतनी ही मात्रा में कई दालों, सोया उत्पादों या अन्य प्रोटीन खाद्य पदार्थों से काफी अधिक प्रोटीन मिल सकता है।

इसलिए अगर आपका लक्ष्य मांसपेशियों का निर्माण, व्यायाम के बाद रिकवरी या पर्याप्त दैनिक प्रोटीन लेना है, तो केवल फलों पर निर्भर रहना सही तरीका नहीं है।

फलों में मिलने वाले सब आवश्यक पोषक तत्व 

फलों में मिलने वाले आवश्यक पोषक तत्व – कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, पानी और एंटीऑक्सीडेंट


फलों में प्रोटीन से ज्यादा कई मुख्य पोषण मोजुद होते हैं,जैसे विटामिन, फाइबर, मिनरल, पोटैशियम, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पानी और प्राकृतिक कार्बोहाइड्रेट होता है। जो शरीर के सेहत को स्वस्थ बनाए रखने के लिए लाभदायक होते हैं। इसलिए अक्सर फलों को प्रोटीन का मुख्य स्रोत मानने के बजाय इसे एक संतुलित डाइट का हिस्सा मानना माना जाता है।

फलों में पोषक तत्व अच्छी मात्रा में मौजूद होती है जिससे शरीर का इम्यूनिटी मजबूत बनता है, पाचन तंत्र को सही रखना में योगदान देता है, शरीर की त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में साहायक है, कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी अच्छी होती है इसलिए शरीर में ऊर्जा भी देता है। इसलिए अपना दैनिक आहार में फल को भी शामिल करना अच्छा माना जाता है।

फल खाने से मिलने वाले फायदे 

शरीर को ऊर्जा मिलती है 

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

मांसपेशियों को बढ़ाता है 

पाचन तंत्र को सही रखने में मदद 

त्वचा को स्वस्थ रखता है 

हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है 

आंख के लिए फायदेमंद 

इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है 

निष्कर्ष

सबसे ज्यादा प्रोटीन किस फल में होता है? इस सवाल का जवाब तो इस लेख में मिल गया होगा कि नारियल सबसे पहले आता है और फिर अमरूद, खजूर ,कटहल, इन सभी अन्य फलों की तुलना में प्रोटीन की दृष्टि से बेहतर विकल्पों में से एक है।इन सभी फलों को दैनिक आहार में शामिल करने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ साथ बहुत से पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

1. सबसे ज्यादा प्रोटीन किस फल में पाया जाता है?

नारियल में सबसे अधिक प्रोटीन होता है 100 ग्राम नारियल में लगभग 3.3 ग्राम प्रोटीन मिल सकते हैं।

2. क्या केला प्रोटीन का अच्छा स्रोत है?

केला प्रोटीन का अच्छा स्रोत नहीं है लेकिन इसमें कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है।

3. क्या फल खाने से प्रोटीन की कमी पूरी हो सकती है?

सामान्य तौर पर नहीं। फल में प्रोटीन कि मात्रा कम ही मिलती है जिससे शरीर की आवश्यक प्रोटीन पूरी नहीं होगी। पर्याप्त प्रोटीन के लिए दाल, चना, राजमा, सोया, दूध, दही, पनीर, अंडे में सब को भी शामिल कर सकते हैं।

4. जिम करने वालों को कौन-सा फल खाना चाहिए?

जिम करने वाले अधिक कैलोरी खर्च करते हैं, इसलिए केला, नारियल अमरूद, अनानास, कीवी, खजूर अपने डाइट में ले सकते हैं लेकिन जिम करने वालों के लिए फल खाने के साथ साथ पर्याप्त प्रोटीन लेना भी जरूरी है 

Disclaimer: यह लेख सामान्य पोषण संबंधी जानकारी के लिए है। इसमें दी गई जानकारी को चिकित्सकीय सलाह का विकल्प न मानें। किसी बीमारी, विशेष डाइट या व्यक्तिगत प्रोटीन आवश्यकता के लिए योग्य डॉक्टर या रजिस्टर्ड डाइटिशियन की सलाह लें।

Honest Pick

Welcome to Honest Pick. Here you will find reliable articles on Facts, Stories, health, fitness, healthy Diet, Latest News, and informative topics."

और नया पुराने