प्रोटीन हमारे शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक होता है। यह मांसपेशियों (Muscles) के निर्माण, शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत, हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर को ऊर्जा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
यदि आप के शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिलता है तो इसके कई नुकसान हो सकते हैं जैसे, कमजोरी, थकान, मांसपेशियों का कमजोर होना और विकास में कमी जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं।
बहुत से लोगों का सवाल होता है कि सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होती है? इस लेख में हम उन खाद्य पदार्थों के बारे में विस्तार से जानेंगे कि किन खाद्य पदार्थों में सबसे अधिक प्रोटीन होता है और जिन्हें आप अपनी डाइट में आसानी से शामिल करके अपनी प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं।
प्रोटीन क्या है?
प्रोटीन एक पोषक तत्व है जो शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। यह अमीनो एसिड (Amino Acids) से मिलकर बना होता है जो शरीर की मांसपेशियां, त्वचा, बाल, नाखून और कई हार्मोन व एंजाइम प्रोटीन से ही बनते हैं। प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत और नई कोशिकाओं के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए संतुलित मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना बेहद आवश्यक होता है।
सबसे ज्यादा प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ H2
हालांकि सबसे ज्यादा प्रोटीन कई खाद्य पदार्थ में पाए जाते हैं जैसे:- अंडा, चना, दाल, सोयाबीन, चिकन, मटन, मछली, दूध इन सभी पदार्थों में प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती हैं। जिससे खाने से शरीर में अधिक फायदे मिलते हैं। आईए जानते इन सभी पदार्थों में सबसे अधिक प्रोटीन किसमे होता है?
1. सोयाबीन H3
सोयाबीन को दुनिया की सबसे अधिक प्रोटीन खाद्य पदार्थ में से एक माना जाता है यह सबसे अच्छा शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का सुपर फूड है। इसमें लगभग 36–40 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम में पाया जाता है। इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम और कई आवश्यक पोषक तत्व भी होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं।
सोयाबीन हर मौसम में, और आसानी से मिलने वाला खाद्य पदार्थ है जो अधिक सस्ता भी होता है। सोयाबीन को अनेक सब्जियों में भी मिलाए जाते हैं खासकर आलू की सब्जी में और इसको मिलने पर सब्जी का स्वाद भी बढ़ जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट और लाभदायक भी है इसलिए इसे स्वस्थ आहार में शामिल करना बेहतर माना जाता है।
2. चिकन ब्रेस्ट H3
यदि आप मांसाहारी हैं, तो चिकन ब्रेस्ट प्रोटीन का एक बेहतरीन विकल्प है। यह शरीर को प्रोटीन देने के लिए एक फायदेमंद स्रोत है। 100 ग्राम पके हुए चिकन ब्रेस्ट में लगभग 31 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें फैट भी कम होता है, इसलिए यह फिटनेस और मसल्स बनाने वालों के लिए लोकप्रिय भोजन है।
जब भी कोई अधिक प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ की बात की जाती है तो चिकन को भी इसमें शामिल किया जाता है। यह प्रोटीन लेने का एक अच्छा स्रोत है और 100 ग्राम चिकन आसानी से खाया जा सकता है।
चिकन खाने से प्रोटीन मिलता है, जिससे शरीर की मांसपेशियों का निर्माण और मरम्मत के लिए फायदेमंद होता है।
3. मछली H3
मछली में, टूना, सैल्मन और अन्य मछलियां मैं भी अधिक प्रोटीन पाए जाते हैं। प्रोटीन के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड का भी अच्छा स्रोत हैं। 100 ग्राम मछली में लगभग 20–30 ग्राम प्रोटीन हो सकता है, इसलिए मछली भी प्रोटीन लेने का बढ़िया स्त्रोत है।
मछली भी एक अधिक गुणवत्ता और खाने में अत्यंत स्वादिष्ट होता है। यह एक पोस्टिक आहार है और कई तरह की विटामिन भी पाए जाते हैं जिससे हृदय और मानसिक तनाव को भी संतुलित रखता है।
5. मटन
मटन भी अधिक प्रोटीन के लिस्ट में आता है। इसमें लगभग 100 ग्राम में 28–30 ग्राम प्रोटीन होता है। मटन में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन मिलता है एवं आयरन, जिंक, पोटेशियम और विटामिन B12 का अच्छा स्रोत है।
4. अंडा H3
प्रोटीन के खाद्य पदार्थों में अंडा को भी शामिल किया जाता है एक बड़े अंडे में लगभग 6–7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसमें विटामिन B12, विटामिन D और हेल्दी फैट भी पाए जाते हैं।
अंडा सर्दियों के मौसम में ज्यादा खाया जाता है और इसे अनेक प्रकार से बनाते हैं, जो स्वादिष्ट और शरीर के लिए लाभदायक होता है। अंडा मांसाहारियों के लिए प्रोटीन लेने का एक अच्छा विकल्प है।
5. पनीर H3
पनीर शाकाहारियों के लिए एक शानदार आहार है। 100 ग्राम पनीर में लगभग 18–20 ग्राम प्रोटीन होता है। यह कैल्शियम और फॉस्फोरस का भी अच्छा स्रोत है।
6. दालें H3
मसूर, मूंग, उड़द और अरहर जैसी दालें प्रोटीन से भरपूर होती हैं। यह रोजमर्रा की जिंदगी में ज्यादातर सेवन एवं भोजन में अधिक रोल होत है।
दाल में केवल प्रोटीन नहीं बल्कि इनमें फाइबर, आयरन और कई आवश्यक विटामिन भी होते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक है।
7. चना H3
चना प्रोटीन और फाइबर दोनों का अच्छा स्रोत है। इसमें लगभग 21–22 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे उबालकर, भिगोकर या अंकुरित करके इसका सेवन किया जाता है इसे भी आप प्रोटीन के लिए भोजन में शामिल कर सकते हैं।
8. राजमा H3
राजमा में प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर और आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है।
9. मूंगफली H3
मूंगफली एक सस्ता और पौष्टिक प्रोटीन स्रोत है। इसमें हेल्दी फैट भी मौजूद होता है।100 ग्राम मूंगफली में लगभग 25–26 ग्राम प्रोटीन होता है।
10. दूध और दही H3
दूध और दही में प्रोटीन के साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। ये हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। 100 ग्राम दूध या दही में लगभग 3–4 ग्राम प्रोटीन होता है।
| क्रम | शाकाहारी खाद्य पदार्थ | प्रोटीन (प्रति 100 ग्राम) | मुख्य पोषक तत्व |
|---|---|---|---|
| 1 | सोयाबीन | 36–40 g | प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फोलेट |
| 2 | कद्दू के बीज | 30 g | मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, स्वस्थ वसा, एंटीऑक्सीडेंट |
| 3 | मूंगफली | 25–26 g | स्वस्थ वसा, विटामिन E, नियासिन (B3), मैग्नीशियम |
| 4 | मसूर दाल (सूखी) | 25 g | फाइबर, आयरन, फोलेट, पोटैशियम |
| 5 | राजमा (सूखा) | 22–24 g | फाइबर, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम |
| 6 | बादाम | 21 g | विटामिन E, मैग्नीशियम, कैल्शियम, स्वस्थ वसा |
| 7 | पनीर | 18–20 g | कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन B12, स्वस्थ वसा |
| 8 | दही | 3–5 g | कैल्शियम, प्रोबायोटिक्स, विटामिन B12, फॉस्फोरस |
| क्रम | मांसाहारी खाद्य पदार्थ | प्रोटीन (प्रति 100 ग्राम) | मुख्य पोषक तत्व |
|---|---|---|---|
| 1 | चिकन ब्रेस्ट (Skinless) | 31 g | प्रोटीन, विटामिन B6, नियासिन |
| 2 | टर्की ब्रेस्ट | 29 g | प्रोटीन, सेलेनियम |
| 3 | टूना मछली | 29–30 g | ओमेगा-3, विटामिन D, विटामिन B12 |
| 4 | झींगा (Shrimp) | 24–25 g | आयोडीन, सेलेनियम |
| 5 | लीन मटन | 25–26 g | आयरन, जिंक, विटामिन B12 |
| 6 | लीन बीफ | 26–27 g | आयरन, जिंक, क्रिएटिन |
| 7 | सैल्मन मछली | 20–22 g | ओमेगा-3, विटामिन D |
| 8 | अंडा (पूरा) | 12–13 g | कोलीन, विटामिन B12 |
| 9 | अंडे का सफेद भाग | 11 g | उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन |
| 10 | सार्डिन मछली | 24–25 g | ओमेगा-3, कैल्शियम, विटामिन D |
मांसपेशियां मजबूत बनाता है H3
शरीर की मरम्मत करता है H3
लंबे समय तक पेट भरा रखता है H3
वजन घटाने में सहायक H3
हड्डियों को मजबूत रखता है H3
रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को समर्थन देता है H3
बाल, त्वचा और नाखूनों के लिए फायदेमंद H3
ऊर्जा बनाए रखने में मदद H3
बच्चों और किशोरों की वृद्धि में जरूरी H3
बढ़ती उम्र में मांसपेशियों की रक्षा करता है H3
एक दिन में कितनी प्रोटीन लेनी चाहिए? H2
- सामान्य वयस्क: लगभग 0.8 ग्राम प्रति किलोग्राम वजन।
- नियमित व्यायाम करने वाले: 1.2–1.7 ग्राम प्रति किलोग्राम वजन।
- मसल्स बनाने वाले: 1.6–2.2 ग्राम प्रति किलोग्राम वजन (Trainer, Coach की सलाह के अनुसार)।
प्रोटीन की कमी के लक्षण H2
- बार-बार थकान महसूस होना।
- मांसपेशियों का कमजोर होना।
- बाल झड़ना।
- घाव देर से भरना।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होना।
- बच्चों में विकास की गति धीमी होना।





