Shilajit Energy Drink Peene Ke Fayde: शिलाजीत एनर्जी ड्रिंक के फायदे और सावधानियां

Shilajit Energy Drink Peene Ke Fayde और संभावित स्वास्थ्य लाभ

दुनिया में कई सारे एनर्जी ड्रिंक है लेकिन उसमें से एक Shilajit Energy Drink भी है जो पीने के लिए एक शानदार एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। Shilajit Energy Drink Peene Ke Fayde हो सकते हैं अगर इसे आप सीमित मात्रा में पिये तो, इन्हें अक्सर ऊर्जा, थकान कम करने, स्टैमिना बढ़ाने और शारीरिक प्रदर्शन में मदद करने वाले उत्पाद के रूप में प्रचारित किया जाता है। शिलाजीत एनर्जी ड्रिंक कई फ्लेवरों में मिलते हैं जैसे ऑरेंज (orange), मैंगो (mango), स्ट्रॉबेरी (strawberry) आदि।

इस तरह का फ्लेवर होने की वजह से आपको पीने में फ्लेवर का भी टेस्ट आ सकता है। शिलाजीत एक प्राकृतिक हर्बो-मिनरल पदार्थ है, जिसमें फुल्विक एसिड (Fulvic Acid) होने के साथ-साथ कई यौगिक भी पाए जाते हैं।‌ Shilajit Energy Drink को बनाने में खास चीज डाला जाता है जैसे शिलाजीत, फ्लावर, जम जम वॉटर और यूनिक टेस्ट के लिए कुछ और फ्लेवर डाला जाता है जो शिलाजीत एनर्जी ड्रिंक को अलग बनाता है। Shilajit Energy Drink के फाउंडर है शाहिद अनवर जो एक मल्टी मिलियनर बिजनेसमैन है।

शिलाजीत किसे कहते हैं? 

शिलाजीत किसे कहते हैं और शिलाजीत क्या होता है

शिलाजीत एक खनिज पदार्थ है जो प्राकृतिक का देन है एवं यह हिमालय पर्वत, गिलगित, तिब्बत और अन्य पर्वत की चट्टानों चट्टानों में पाया जाता है। शिलाजीत एक पहाड़ों में चट्टानों के अंदर मिलने वाला प्राकृतिक पदार्थ है, जिसका रंग गहरा और चिपचिपा होता है। इसमें फुल्विक एसिड (Fulvic Acid) और कुछ खनिज मिलते हैं। आयुर्वेदिक परंपरा में शिलाजीत का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है। 

Shilajit Energy Drink Peene Ke Fayde 

Strawberry Shilajit Energy Drink के फायदे और विशेषताएं

ऊर्जा और फुर्ती रहने में मदद करता है 

शिलाजीत को मुख्य रूप से शरीर को ऊर्जा और ताकत देने वाला पदार्थ माना जाता है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि शिलाजीत खाने से तुरंत ऊर्जा मिलती है। व्यक्ति और उत्पाद की गुणवत्ता के अनुसार थोड़ा अलग-अलग भी हो सकते हैं। लेकिन माना जाता है कि शिलाजीत में शरीर को ऊर्जा और ताकत बढ़ाने में सहायक होता है। अगर आप शरीर में ज्यादा ऊर्जा चाहते हैं तो उसके लिए "केला खाने के फायदे" भी पढ़ सकते हैं।

थकान को कम करने में सहायक होता है 

शिलाजीत को कुछ प्रारंभिक शोधों थकान और शारीरिक प्रदर्शन से जोड़कर देखा गया है। कुछ अध्ययन में शिलाजीत थकान कम करने मांसपेशियों की ताकत की कमी को दूर करने का सकारात्मक परिणाम देखे गए हैं। शिलाजीत खाने से आपके शरीर को मजबूत और फुर्तीला बनता है जिससे आप कोई भी काम आसानी से बिना थके कर सकते हैं। लेकिन पूरी तरह से थकान का इलाज इसे नहीं माना जाता है।

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की वृद्धि और स्टेमिना बढ़ता 

शिलाजीत टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में सहायक होता है जिससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता बेहतर होती है और यौन शक्ति को भी बेहतर बनाता है। यह स्टेमिना बढ़ाने के लिए भी लाभदायक होता है जिसे हमारे शरीर मैं एनर्जी और ऊर्जा महसूस होता है। यह थकान को भी दूर करता है क्योंकि इसको पीने से कोशिकाओं में मौजूद माइट्रोकांड्रिया को ऊर्जा उत्पादन करने में मदद करता है जिससे आपके शरीर में ऊर्जा मिलती है। 

इम्यूनिटी सिस्टम और दिल को स्वस्थ रखने के लिए बेहतर है 

मनुष्य के शरीर में अनेक प्रकार के रोग आते रहते हैं, लेकिन यह शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है जिससे अनेक प्रकार के रोगों से आपको बचाव कर सकता है और शरीर से टॉक्सीन बाहर निकलने में मदद करता है। शिलाजीत में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है जो दिल के अंदर रक्तचाप को नियंत्रित करता है और दिल की बीमारियों को काम करने में सहायक होता है तो Shilajit Energy Drink Peene Ke Fayde यह भी मिल सकते हैं। इम्यूनिटी सिस्टम और दिल को स्वस्थ रखने के लिए और भी कई खाद्य-पदार्थ है जैसे अदरक, लहसुन, साबुत अनाज, फल, सब्जियां, अधिक जानकारी के लिए "रोज़ाना खाने योग्य हेल्दी फूड" को भी पढ़ें।

मानसिक तनाव से राहत 

शिलाजीत में मिनरल्स भी मौजूद होते हैं जो दिमाग के तनाव को दूर करने और शांत रखने में सहायक होता है। शिलाजीत में मुख्य रूप से विटामिन B6 भी मिल सकते हैं, जो शरीर के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने और अच्छी नींद आने में योगदान देता है इसीलिए Shilajit Energy Drink Peene Ke Fayde यह भी हो सकता है।

Shilajit Energy Drink में मौजूद होतें हैं 

  • Carbonated Filtered Water
  • Natural Flavors
  • Citric Acid
  • Green Tea Extract
  • Himalayan Pink Salt,
  • Sucralose
  • Shilajit Extract
  • Zam Zam Water
  • Acesulfame-k
  • Saffron Extract

किन बातों का ध्यान रखना चाहिए 

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उसकी शुद्धता और गुणवत्ता की जानकारी लेनी चाहिए। कच्ची या खराब तरीके से तैयार क्या हुआ शिलाजीत में भारी धातुओं और दूषित पदार्थ मौजूद हो सकता है जिससे शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए केवल ऐसी उत्पादन का सेवन करना चाहिए जो गुणवत्ता और स्वतंत्र लैब से टेस्टिंग करके जानकारी उपलब्ध किया गया हो।

Shilajit Energy Drink में फ्लेवर भी मौजूद होते हैं 

Shilajit Energy Drink Peene Ke Fayde पीने के फायदे और भी मिल सकते हैं क्योंकि इसमें फ्लेवर भी डाले जाते हैं जैसे मैंगो, एप्पल, कीवी, ऑरेंज, स्ट्रॉबेरी, मिक्सबेरी आदि जो शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं लेकिन एनर्जी ड्रिंक में ज्यादा मात्रा में नहीं डाला जाता है जो शरीर के लिए अधिक फायदे मिल सके, फिर भी इन सभी फ्लावर की वजह से और भी कुछ फायदे हो सकते हैं। 

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं, बच्चों तथा किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को शिलाजीत जैसे सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर आप नियमित दवाएं लेते हैं, तो सप्लीमेंट शुरू करने से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट से पूछना बेहतर है। सप्लीमेंट दवाओं का विकल्प नहीं होते।

पीने से पहले इन चीजों को जरूर देखें 

Shilajit Energy Drink पीने से पहले जरूरी बातें और सावधानियां

  • प्रोडक्ट पर ingredients स्पष्ट रूप से लिखे होने चाहिए।
  • निर्माता और बैच की जानकारी उपलब्ध हो।
  • शुद्धिकरण (purification) की जानकारी हो।
  • संभव हो तो third-party laboratory testing/COA उपलब्ध हो।
  • लेबल पर दी गई मात्रा से अधिक सेवन न करें।
  • किसी बीमारी या नियमित दवा की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें।

अगर आपका शरीर स्वस्थ है तो Shilajit Energy Drink का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे आपको कुछ फायदे भी हो सकते हैं और अगर आप एनर्जी ड्रिंक पीते हैं तो एनर्जी ड्रिंक में यह एक आपका बेहतर विकल हो सकता है।

निष्कर्ष 

Shilajit Energy Drink पीने के लिए ही बनाया गया है, जिससे शरीर में कुछ फायदे भी मिल सकते जैसे शरीर को ऊर्जावान और शक्तिशाली बनाए रखना है, थकान और कमजोरी को दूर करता है। इसी तरह से Shilajit Energy Drink Peene Ke Fayde मिल सकते हैं। सबसे जरूरी है कि शुद्ध और टेस्ट किया हुआ उत्पाद चुना जाए और लेबल पर दी गई मात्रा का ही सेवन किया जाए। अगर आपको कोई बीमारी है या आप नियमित दवा लेते हैं, तो शिलाजीत पीने से पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

FAQ 

क्या रोज Shilajit Energy Drink पी सकते हैं ?

यह प्रोडक्ट की सामग्री और मात्रा पर निर्भर करता है। लेबल पर दिए निर्देशों का पालन करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।

क्या शिलाजीत पीने से तुरंत ऊर्जा मिलती है?

हर व्यक्ति को तुरंत ऊर्जा मिलना ऐसा जरूरी नहीं है। शिलाजीत के ऊर्जा संबंधी प्रभावों पर शोध सीमित है।

Shilajit Energy Drink दूकान से लेते क्या देखें?

उसका Ingredients, शिलाजीत की मात्रा, निर्माता की जानकारी, enargy drink का expiry date और संभव हो तो third-party laboratory testing/COA की जानकारी देखें।

Honest Pick

Welcome to Honest Pick. Here you will find reliable articles on Facts, Stories, health, fitness, healthy Diet, Latest News, and informative topics."

और नया पुराने