अगर आप बिरयानी की बात करें हैं तो उसमें मटन बिरयानी भारत की सबसे पसंदीदा और स्वादिष्ट बिरयानी में से एक माना जाता है। इस मटन बिरयानी में मसालेदार मटन, खुशबूदार बासमती चावल और साबुत मसालों का बेहतरीन स्वाद इसे खास बनाता है। अगर आप सोच रहे हैं कि मटन बिरयानी कैसे बनाएं या आप बनाना चाहते हैं तो उसके लिए यह आसान सा रेसिपी है इस रेसिपी में आपको सबसे पहले मटन को मसालों और दही के साथ अच्छी तरह मैरीनेट करना होता है और फिर बासमती चावल के साथ दम पर पकाया जाता है। इस रेसिपी से मटन बिरयानी बनाने के बाद मटन नरम, चावल खिले-खिले और बिरयानी बेहद खुशबूदार बनती है अगर सही तरीके से पकाया जाए तो, आइये नीचे जानते हैं इसमें कौन-कौन सा सामग्री लगता है और कैसे बनाएं
1 किलो मटन के बिरयानी बनाने की सामग्री:- मटन – 1 किलो
- प्याज – 4–5 पीस
- दही – 250 ग्राम
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 2 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च – 5–6 पीस
- बड़े टमाटर – 3 पीस
- नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच
- तेल – 150–200 ml
- घी – 2 बड़े चम्मच
- बिरयानी मसाला – 2 बड़े चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटे चम्मच
- हल्दी – 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर – 2 छोटा चम्मच
- जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पुदीना – 1 मुट्ठी
- हरा धनिया – 1 मुट्ठी
- केसर – थोड़ा सा
- एक कप दूध
मटन बिरयानी बनाने की सामग्री को विस्तार से टेबल में जानते हैं
| सामग्री | मात्रा |
|---|---|
| मटन | 1 किलो |
| बासमती चावल | 750 ग्राम |
| प्याज | 4–5 |
| दही | 250 ग्राम |
| अदरक-लहसुन का पेस्ट | 2 बड़े चम्मच |
| हरी मिर्च | 3–4 |
| टमाटर | 2 |
| नींबू का रस | 2 बड़े चम्मच |
| तेल | 150–200 ml |
| घी | 2 बड़े चम्मच |
| बिरयानी मसाला | 2 बड़े चम्मच |
| लाल मिर्च पाउडर | 1–2 छोटे चम्मच |
| हल्दी | ½ छोटा चम्मच |
| धनिया पाउडर | 1 छोटा चम्मच |
| नमक | स्वादानुसार |
| पुदीना | 1 मुट्ठी |
| हरा धनिया | 1 मुट्ठी |
| केसर | थोड़ा सा |
| दूध | 2 बड़े चम्मच |
चावल के लिए:
- 1 किलो बासमती चावल (30 मिनट भिगोए हुए)
- चार कप पानी
- 4 तेजपत्ता
- तीन लौंग इलायची
- एक दालचीनी टुकड़ा
- आधा चम्मच जीरा
- स्वाद अनुसार नमक
- 1 स्टार ऐनिस (चक्र फूल)
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 4 इलायची
500 ग्राम मटन मैरिनेड करने के लिए:
- 500 ग्राम मटन (छोटे टुकड़ों में)
- 100 ग्राम दही
- बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- आधा चम्मच मिर्ची पाउडर
- एक चम्मच गरम मसाला
- एक बड़ा नींबू का रस
- स्वाद अनुसार नमक
1 किलो मटन मैरीनेट के लिए सामग्री
- मटन – 1 किलो
- दही – 250 ग्राम
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 2 बड़े चम्मच
- बिरयानी मसाला – 2 बड़े चम्मच
- जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर – 2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटे चम्मच
- गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
- हल्दी – 1 छोटा चम्मच
- नींबू का रस – 2 बड़े पीस
- नमक – स्वादानुसार
बिरयानी मसाला के लिए
- 4-5 बड़े प्याज (बारीक कटे और तले हुए)
- 3 बड़े टमाटर (बारीक कटे हुए)
- हरी मिर्च – 5–6 पीस
- 1 मुट्ठी हरा धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ)
- 1 मुट्ठी पुदीना का पत्ता (बारीक कटे हुए)
- 4 बड़े स्पून सरसों तेल
- आधा चम्मच केसर (थोड़े से दूध में भिगोए हुए)
बनाने का विधि:
मटन मैरिनेड करना:
सबसे पहले मटन को अच्छे से धोकर उसका अतिरिक्त पानी निकालना है, अब एक बड़े बर्तन में मटन को डालें इसके बाद उसमें 250 ग्राम दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, लहसुन अदरक का पेस्ट, गरम मसाला, धनिया पाउडर, जीरा पाउडरर, गरम मसाला पाउडर, नमक नमक और दो बड़े नींबू का रस डालने के बाद सबको अच्छी तरह मिलाएं। इसे दो से तीन घटे रख सकते हैं अगर आपका ज्यादा टाइम है तो इसे फ्रीज में सुबह से शाम तक भी रख सकते हैं ताकि अच्छे से मैरीनेट हो जाए एवं नरम और मसालेदार बने। अगर आप मैरीनेट करने के लिए फ्रिज में रखे थे तो बनाने से पहले उसको नॉर्मल होने के लिए बाहर में रखें।
बिरयानी के लिए चावल पकाना
अगर आप 1 किलो बासमती चावल का बना रहे हैं तो ऊपर में जितना मात्रा लिखा है उतना ही पानी डालें लेकिन अगर आप उससे ज्यादा या काम बना रहे हैं तो उसके लिए आप अपना अनुसार पर्याप्त पानी डाल सकते हैं या अगर आप बाद में चावल से पानी निकालना चाहते हैं तो ज्यादा भी डाल सकते हैं। सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो कर 20 से 30 मिनट भिगोकर रखें अब एक बड़े बर्तन में पानी डालें इसके बाद उसमें लौंग, इलाइची, तेज पत्ता, दालचीनी, जीरा और नमक डालें और उसे उबाले।
उबलने के बाद जो बासमती चावल 30 मिनट भिगोकर रखें थे वहीं इसमें डालें और इसको आप 70 से 80% ही पकाए ताकि चावल पूरी तरह नरम ना हो जाए, क्योंकि बाद में दम पर और पकाना पड़ता है जिससे चावल ज्यादा नरम हो सकती है इसीलिए इसे 70 से 80% तक ही पकाना बेहतर माना जाता है। पकाने के बाद उस चावल को पानी से छान कर अलग करके रखें।
बिरयानी के लिए प्याज फ्राई करना:
प्याज को फ्राई करने के लिए पतले स्लाइस में काटकर रखें।
कढ़ाई में तेल डालें, तेल को गर्म करके प्याज को सुनहरे और कुरकुरा होने तक फ्राई करें। फ्राई क्या हुआ प्याज को निकाल कर प्लेट में रखें अब प्याज में एक नींबू डालकर अच्छे से मिक्स कर दे, ध्यान रखें कि प्याज को ज्यादा ना जलएं वरना बिरयानी में कड़वाहट लग सकता है।
मटन बनाने की विधि
- एक गहरे बर्तन में या कुकर में सरसों तेल को गर्म करें।
- उसने बारीक कटे हुए प्याज को डालकर अच्छे से सुनहरा होने तक बने बुनें
- अब बारीक कटा हुआ टमाटर को डालें और अच्छे तेल निकलने तक भूनें
- अब जो मटन मैरिनेड किया हुआ है उसे डालें और अच्छे से मध्यम आंच में 10 से 15 मिनट तक बुने।
- बुनने के बाद एक से दो कप पानी डालें और हरा धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) डालकर अच्छे सुनहरे और मसाला से तेल निकालने तक बुनें।
- अब जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर बर्तन को ढक दें और मटन को तब तक पकाएं जब तक वह अच्छी तरह नरम न हो जाए। नरम होने तक पकाएं (और अगर कुकर में बना रहे हैं तो 4 से 5 सिटी लगाएं)
- मटन के टुकड़ों के आकार और मटन की गुणवत्ता के अनुसार पकने में समय अलग-अलग हो सकता है। प्रेशर कुकर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अपने कुकर और मटन के अनुसार पर्याप्त पकने तक पकाएं।
मटन बिरयानी की लेयर लगाना
एक बड़े बर्तन में सबसे पहले एक परत मटन की लेयर बिछाएं। उसके ऊपर चावल डालें एवं फ्राई किया हुआ प्याज डालें और नींबू का रस धनिया पत्ता पुदीना पत्ता डाले। फिर बचा हुआ मटन एक लेयर बिछाए और ग्रेवी भी दे, उसके ऊपर फिर से बचे हुए चावल डालें एवं धनिया पत्ता पुदीना पत्ता, तले हुए प्याज, नींबू का रस डालें। और सबसे ऊपर में जो आपने केसर दूध में मिलाकर रखे थे वही ऊपर में डालें, थोड़ा सा घी डाल सकते है टेस्ट लगने के लिए।
दम पर पकाना:
दम लगाने के लिए अगर बर्तन में डाले हैं तो बर्तन को अच्छे से ढक कर या कुकर में डाले हैं तो कुकर को अच्छे से बंद करके 25 से 30 मिनट तक धीमी आंच में गर्म करें। गैस बंद करने के बाद इसे रख दें और 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दे सेट होने के लिए।
अब आपका मटन बिरयानी तैयार है
आप बिरयानी बर्कातन का ढक्कन हटाकर इसे आप खा सकते हैं खाने के लिए बिरयानी को प्लेट में एक साइड से ले सकते हैं ताकि पूरा बिरयानी मिक्स ना हो और रायता एवं सलाद के साथ सर्व करें सकते हैं।
मटन बिरयानी खाने के फायदे
मटन बिरयानी लोकप्रिय एवं सुगंधित भोजन है एवं (mutton biryani) मटन बिरयानी न केवल स्वाद के लिए लाजवाब होता है बल्कि इस भोजन में मटन, मसाला, सब्जी, दही भी शामिल होते हैं जो कई प्रकार की पोषक तत्व मिल सकते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद है।
1. उच्च प्रोटीन स्त्रोत:
मटन में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है जिससे शरीर में मांसपेशियों को मजबूत करती है एवं शरीर को ग्रोथ करने में मदद करती है। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेने से मांसपेशियों की रिकवरी बेहतर होती है और ताकत बढ़ाने में मदद मिलती है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए केवल प्रोटीन लेना ही पर्याप्त नहीं है। इसके अलावा नियमित व्यायाम और सही जीवनशैली भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। यदि आप शुरुआत करना चाहते हैं, तो "फिटनेस एक्सरसाइज क्या है?" यह लेख पढ़कर सही एक्सरसाइज और उसके फायदों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
2. ऊर्जा प्रदान करता है:
mutton biryani में बिरयानी चावल होते हैं जिससे कार्बोहाइड्रेट मिलता है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करती है। हालांकि शरीर की ऊर्जा का मुख्य स्रोत कार्बोहाइड्रेट और वसा माना जाता है लेकिन अगर जरूरत पड़ने पर शरीर की ऊर्जा के लिए भी प्रोटीन का भी उपयोग कर सकता है।
लेकिन शरीर के लिए कार्बोहाइड्रेट के साथ साथ फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स का भी जरूरत होती है। यदि आप जानना चाहते हैं यह सब किसमे होता है और इनके फायदे क्या है एवं ऊर्जा और पाचन को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं, तो "केला खाने के फायदे" भी जरूर जानें। केला शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ-साथ पोटैशियम और फाइबर का भी अच्छा स्रोत है।
3. आयरन और हीमोग्लोबिन बढ़ाता है:
मटन पर आयरन की मात्रा अच्छी पाई जाती है, जो खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है और एनिमेनिया (खून की कमी) को रोकते हैं।
4. हड्डियों को मजबूत करता है:
मटन में फास्फोरस और कैल्शियम होता है जो शरीर की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। प्रोटीन के साथ पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और विटामिन D लेना भी हड्डियों के लिए जरूरी है ताकि हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिले। शरीर का स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है और बढ़ती उम्र में हड्डियों की कमजोरी का जोखिम कम हो सकता है।
5. इम्युनिटी बढ़ाता है:
इसमें मौजूद विटामिन 6 और जिंक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता इम्यूनिटी इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं जिससे शरीर में बीमारियों से बचाव होती है।
6. पाचन में सुधार:
इस्तेमाल होने वाले मसाले मटन बिरयानी में जैसे अदरक लहसुन ताजा दही पुदीना नींबू का रस हरा धनिया पत्ता पाचन में सहायक होती है। और पेट की पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करती है।
7. अच्छी तो अच्छा और बालों के लिए फायदेमंद:
मटन में मौजूद कॉलेजों और ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर की त्वचा को ग्लोइंग बनती है, और बालों को मजबूत होने में मदद करती है।
8. स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल:
मटन बिरयानी में मसाले चावल एवं अन्य कई पदार्थ का संतुलन होता है इससे स्वादिष्ट और हेल्दी बनता है। मटन बिरयानी एक तरह से संतुलित भोजन एवं पौष्टिक आहार है अगर इसे सीमित मात्रा में खाया जाए तो। क्योंकि इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन्स और कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं।
सावधानियां:
Mutton biryani में बहुत सारी चीज डाले जाते हैं जैसे इस भोजन को ज्यादा मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता है इसलिए इसे आहार में संतुलित मात्रा में सर्व करें। यदि आपको गैस और हाई ब्लड प्रेशर एवं कोलेस्ट्रॉल इस कई बीमारियों की समस्या हेतु इस भोजन को कम से कम तेल में या घी में बनाकर खा सकते हैं। अगर इस बिरयानी को सही और अच्छी मात्रा में बनाई जाए तो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत के लिए अन्य के फायदेमंद भी हो सकते हैं।
निष्कर्ष
मटन बिरयानी एक लोकप्रिय डिश है इसको बनाने का तरीका मुश्किल नहीं है। सही मात्रा में मसाले, अच्छी तरह मैरीनेट किया हुआ मटन, 70–80% पके हुए बासमती चावल और धीमी आंच पर दम—इन चार चीजों पर ध्यान देने से घर पर स्वादिष्ट बिरयानी बनाई जा सकती तरह केहै। मटन बिरयानी खाने से आपको फायदे भी मिलते हैं, क्योंकि इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर जैसी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
अगर आप पहली बार मटन बिरयानी बना रहे हैं, तो इस रेसिपी से आप आसानी से अच्छा मटन बिरयानी बना सकते हैं, बस मटन को पूरी तरह नरम पकाने और चावल को ज्यादा न गलाने पर खास ध्यान दें। इससे बिरयानी के चावल खिले-खिले और मटन स्वादिष्ट बनेगा।
FAQ
1.बिरयानी बनाने की सामग्री क्या है?
उत्तर: 1kg कतरनी चावल के लिए चार कप पनी,
चार तेज पत्ता, तीन लौंग इलायची, दो दालचीनी का टुकड़ा, आधा कप जरा, स्वाद अनुसार नमक, दो चम्मच रिफाइन तेल, बनने के बाद टेस्ट अनुसार चाट मसाला,
1kg चिकन के लिए लहसुन अदरक का पेस्ट, 200 ग्राम दही, धनिया पाउडर कप एक, आधा कप हल्दी पाउडर, आधा कप जीरा पउडर, चार कटे हुए बड़े प्याज, दो बड़े चम्मच सरसों तेल, थोड़ा लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा गरम मसाला पउडर, स्वाद अनुसार नमक,
2.बिरयानी कितने प्रकार की बनती है?
उत्तर: हालांकि बिरयानी बहुत से प्रकार के होते हैं लेकिन इनमें से कुछ मुख्य बिरयानी जैसे- मटन बिरयानी, चिकन बिरयानी, वेज बिरियानी, हैदराबादी बरयानी, यही सब ज्यादातर बनाया जाता है जो खाने में अत्यंत स्वादिष्ट एवं खुशबूदार होते हैं।
3.बिरयानी में सबसे जरूरी चीज़ क्या है?
उत्तर: बिरयानी में सबसे जरूरी चीज जैसे- गरम मसाला, नींबू, दही, चाट मसाला, लौंग इलायची, दालचीनी का टुकड़ा, यही सब बिरयानी में स्वाद और सुगंधित बनाने में मदद करता है जिसे खाने में खुशबू और लाजवाब होता है।
4.दुनिया की नंबर वन बिरयानी कौन सी है?
उत्तर: दुनिया में सबसे नंबर वन बरयानी
हैदराबादी चिकन बिरयानी को माना जाता है। हैदराबादी चिकन बिरयानी जो खाने में अत्यंत स्वादिष्ट और खुशबूदार होता है। यह भारत का सबसे नंबर वन बिरयानी माना जाता है और यह अन्य बिरयानी से मांगा भी होता है।
5.बिरयानी के चावल कितने पकाने चाहिए?
चावल को लगभग 70–80% तक पकाना चाहिए, क्योंकि लेयर लगाने के बाद दम पर चावल आगे भी पकते हैं।


